उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan से मिले Assam के CM Himanta, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

CM Himanta
X

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की, जो उनकी केंद्र सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके बाद 5 जून को असम मंत्रिपरिषद विस्तार की भी घोषणा की गई है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को यहां उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। शर्मा ने 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ ली थी जिसके बाद उपराष्ट्रपति के साथ यह उनकी पहली मुलाकात है। राधाकृष्णन ने सितंबर 2025 में उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।’’ शर्मा ने इससे पहले दिसंबर 2025 में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की थी और उन्हें असम आने का न्योता दिया था। राधाकृष्णन ने इस साल मार्च में नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा का तीन दिवसीय दौरा किया गया था।

इसे भी पढ़ें: RCB की जीत पर बधाई, पर IPL Final अहमदाबाद में होने पर Shivakumar ने लगाया बड़ा आरोप

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी सोमवार को उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत संधू को मार्च में दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था।

इस बीच, शर्मा ने रविवार को घोषणा की थी कि असम मंत्रिपरिषद का विस्तार पांच जून को किया जाएगा। उन्होंने पिछले तीन दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्र सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं। शर्मा ने रविवार को केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर एवं सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की और उनसे असम के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़