Assam: 14 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, हिमंता बिस्वा सरमा बोले- दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा

himanta biswa sarma
ANI
अंकित सिंह । Aug 23 2024 4:32PM

नाबालिग को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में तनाव फैल गया और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।

असम के नागांव जिले में तीन लोगों ने 14 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना ढिंग इलाके में उस समय हुई जब लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन से घर लौट रही थी। नाबालिग को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में तनाव फैल गया और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।

इसे भी पढ़ें: Muslim Marriage Divorce Registration Bill 2024 | अब मुस्लिम शादी का रजिस्ट्रेश काजी नहीं, राज्य सरकार करेगी, पंजीकरण से मौलवियों को रोकने वाले विधेयक को मंजूरी

हालांकि, इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक्शन में आ गए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जिन अपराधियों ने ढींग की एक हिंदू नाबालिका के साथ जघन्य अपराध करने का साहस किया, उन्हें कानून छोड़ेगा नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने डीजीपी और जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका को ढिंग पहुंचने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

सरमा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद, 'एक विशेष समुदाय के सदस्यों का एक वर्ग बहुत सक्रिय हो गया है और उन्हें ऐसे अपराध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।' हालाँकि, हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद एक विशेष समुदाय अत्यंत सक्रिय हो रहा है। हिंदुओं को भाषाओं के आधार पर बांटने की कोशिश से सभी को सतर्क रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ‘बम जैसी सामग्री’ की बरामदगी के बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के इस्तीफे की मांग की

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। इस बीच, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह सड़कों पर उतर आए। दुकानदारों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए और सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़