मुंबई में बनाया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक: फडणवीस

atal-bihar-vajpayee-memorial-to-be-built-in-mumbai-says-fadnavis
[email protected] । Aug 23 2018 9:00AM

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक स्मारक बनाएगी। फडणवीस ने एक शोक सभा में वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान यह घोषणा की।

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक स्मारक बनाएगी। फडणवीस ने एक शोक सभा में वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान यह घोषणा की। बैठक में फडणवीस ने गोदावरी, पंचगंगा और चंद्रभागा सहित राज्य की 14 नदियों में विसर्जित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि वाले कलश भाजपा नेताओं को सौंपे।

कार्यक्रम के दौरान, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, रेल मंत्री पीयूष गोयल, राज्य भाजपा प्रमुख रावसाहेब दान्वे और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विनोद तावड़े और अन्य लोग मौजूद थे।  वाजपेयी (93) का 16 अगस्त को दिल्ली में निधन हो गया था। फडणवीस ने बताया, ‘अटल जी ने हमें इस देश से प्यार करने का रास्ता दिखाया, इसके लिए कुछ करने का रास्ता दिखाया। हम उस रास्ते पर चल कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार मुंबई में उनके लिए एक स्मारक बनाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़