अयोध्या फैसले पर यशवंत सिन्हा का अजीबोगरीब बयान, बोले- इसमें कई खामियां हैं

ayodhya-judgment-flawed-but-we-need-to-move-on-says-yashwant-sinha
[email protected] । Nov 18 2019 8:47AM

ऐतिहासिक फैसले के बारे में पूछे जाने पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला गलत निर्णय है, इसमें कई खामियां हैं लेकिन मैं फिर भी मुस्लिम समुदाय से फैसले को स्वीकार करने के लिए कहूंगा।

मुंबई। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की रविवार को आलोचना की लेकिन कहा कि मुस्लिम समुदाय को इसे स्वीकार करना चाहिए। सिन्हा यहां मुंबई साहित्य महोत्सव में बोल रहे थे। ऐतिहासिक फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला गलत निर्णय है, इसमें कई खामियां हैं लेकिन मैं फिर भी मुस्लिम समुदाय से फैसले को स्वीकार करने के लिए कहूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: अयोध्या फैसले पर पुनर्विचार याचिका से नहीं होगा कोई फायदा: के के मोहम्मद

उन्होंने कहा, ‘‘चलिए आगे बढ़ते हैं। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कोई फैसला नहीं है।’’ इस बीच, सिन्हा ने यह भी दावा किया कि लाल कृष्ण आडवाणी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शुरुआत में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर ‘‘पछतावा’’ था लेकिन बाद में वे राम मंदिर आंदोलन का श्रेय लेने लगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़