Bareilly: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मुअज्जिन Abdul Qadir ने किया आत्मदाह, मौत

Prabhasakshi Image

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले मुअज्जिन अब्दुल कादिर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार कादिर ने पुलिस को दिए बयान में अपनी पत्नी सादमा पर संपत्ति हड़पने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले एक मस्जिद के मुअज्जिन (अजान देने वाला) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अंसारी मुहल्ले में स्थित हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने गत मंगलवार को अपने घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी और बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कादिर (28) के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी भाभी सादमा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान अब्दुल ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि उनकी पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर उनकी सम्पत्ति हड़पना चाहती है और विरोध करने पर वह उन्हें प्रताड़ित करती थी, इसीलिये उन्होंने आत्मदाह किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक कादिर और सादमा के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था और 28 जुलाई की दोपहर में कादिर ने खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि यह देखकर आसपास के लोगों ने कादिर को बचाने की कोशिश की और पानी डालकर आग बुझायी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़