अब बिना Desktop App के वेब ब्राउजर से करें WhatsApp Calls: कंपनी ने रोलआउट किए नए High-Tech Features

व्हाट्सएप का वेब ब्राउजर कॉलिंग फीचर डेस्कटॉप एप की निर्भरता को समाप्त कर डिजिटल सुगमता की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह बदलाव उन प्रोफेशनल्स के लिए गेमचेंजर साबित होगा जो तकनीकी प्रतिबंधों के कारण एप डाउनलोड नहीं कर सकते। इसमें शामिल कॉल ट्रांसफर और वेटिंग रूम जैसे फीचर्स संचार की सुरक्षा और लचीलेपन को नया आयाम देते हैं।
मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तमाम सुविधा देने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लेकर आता रहता है। बीते मंगलवार को व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर का सबसे बड़ा कमाल यह है कि अब यूजर बिना डेस्कटॉप एप डाउनलोड किए सीधे अपने वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस नए फीचर का उद्देश्य अलग-अलग डिवाइस पर व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं और इसको आसान बना सकते हैं।
व्हाट्सएप ने बताया कि यूजर्स अपने ब्राउजर से एक से एक और ग्रुप कॉल दोनों कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन शेयर करने, कॉल के दौरान रिएक्शन भेजने और कॉल हिस्ट्री व पसंदीदा संपर्क देखने के लिए अलग कॉल टैब भी मिलता है। बता दें कि, यह फीचर उन लोगों के लिए जो साझा कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, ऐसे ऑफिस लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां आप एप डाउनलोड करने की अनुमति नहीं होती है या फिर सीधे ब्राउजर से काम करना पसंद करते हैं।
दूसरे डिवाइस पर कॉल ट्रांसफर की सुविधा
बता दें कि, व्हाट्सएप ने कॉल ट्रांसफर फीचर भी शुरु किया है। इसकी मदद से यूजर चल रही ग्रुप कॉल को बिना काटे मोबाइल से कंप्यूटर या किसी दूसरे डिवाइस पर आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।
ग्रुप कॉल को मिलेगा वेटिंग रूम का ऑप्शन
व्हाट्सएप ने ग्रुप कॉल को और भी सेफ बना दिया है। अब ग्रुप कॉल को सुरक्षित बनाने के लिए वेटिंग रूम का फीचर भी जोड़ा है। यदि कॉल लिंक बनाते समय जॉइन करने के लिए मंजूरी जरुरी का ऑप्शन मिला है। नए लोग सीधे कॉल में शामिल नहीं होंगे। पहले वे वेटिंग रूम में रहेंगे और होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही कॉल में जुड़ पाएंगे।
वीडियो और आवाज पहले से बेहतर
व्हाट्सएप ने बताया कि क्विकएचडी फीचर भी शामिल किया है। इससे कॉल शुरु होते ही हाई-डेफिनिशन वीडियो अनुभव मिलेगा। दूसरी ओर नॉयज सप्रेशन फीचर आसपास के शोर को कम करेगा, जिससे भीड़भाड़ या शोर वाली जगह पर भी आवाज साफ सुनाई दे। व्हाट्सएप ने बताया है कि ये सभी नए फीचर धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं के लिए जारी किए जा रहे हैं।
अन्य न्यूज़














