Bengal की लड़ाई बुर्का-दाढ़ी पर आई, हिंदुओं के अर्ध-धर्मांतरण की क्या है सच्चाई?

Bengal
AI Image
अभिनय आकाश । Apr 17 2026 11:07AM

एक तरफ बीजेपी के बुलडोजर बाबा फायर ब्रांड प्रचारक के तौर पर मैदान में तो दूसरी तरफ है मां, माटी और मानुष की सियासत करने वाली ममता बनर्जी जो केंद्र सरकार से सवाल पूछ रही हैं और ताबड़तोड़ हमले कर रही हैं।

बीजेपी के मिशन बंगाल को पूरा करने के लिए बंगाल दौरे पर है। बंगाल में रैली के दौरान योगी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला। ममता राज में माफिया राज और भ्रष्टाचार का बोलबाला होने का आरोप लगाया। लेकिन बंगाल की जनता को योगी ने भरोसा भी दिया कि आने वाले दिनों में टीएमसी के गुंडे सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए नजर आएंगे। स्वागतम ये बात या प्रवृत्ति ये बीजेपी इसको समाप्त करेगी। बीजेपी का संकल्प है। टीएमसी अब नहीं चाहिए। बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए दिखाई देंगे ये सभी लोग।

इसे भी पढ़ें: Bengal में घुसपैठ पर CM Himanta का बड़ा हमला, बोले- TMC की वजह से Border सुरक्षित नहीं है

निशाने पर दीदी के 15 साल

बंगाल के बाराबनी से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान कर दिया कि बंगाल को अब ममता बनर्जी सरकार की कोई दरकार नहीं है। अब बंगाल को माफिया राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने वाली है। सीएम योगी ने कहा कि मैं तो आप सबसे इस बात की अपील करने के लिए आया हूं कि जो लोग पिछले 15 वर्षों से बंगाल को पहचान के संकट के दौर से गुजार दिए हो जिन्होंने बंगाल को टेरर का माफिया राज का और कट मनी एंड करप्शन का अड्डा बना दिया हो वह टीएमसी अब नहीं चाहिए। योगी आदित्यनाथ बंगाल में यूपी मॉडल का हवाला दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश को कर्फ्यू और दंगों से मुक्ति दिलाने का दावा कर रहे हैं। आज यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है। यूपी में अब सब चंगा है। साथ ही भरोसा दिला रहे हैं कि बंगाल को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। जो लोग अब तक धमकी देते आए हैं, वह आने वाले दिनों में जनता के लिए बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें: West Bengal की सियासत से दूर, Muslim Couple की 'Patachitra Art' बनी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

टीएमसी बनाम बीजेपी 

एक तरफ बीजेपी के बुलडोजर बाबा फायर ब्रांड प्रचारक के तौर पर मैदान में तो दूसरी तरफ है मां, माटी और मानुष की सियासत करने वाली ममता बनर्जी जो केंद्र सरकार से सवाल पूछ रही हैं और ताबड़तोड़ हमले कर रही हैं। दरअसल बंगाल में सीधा मुकाबला टीएमसी बनाम बीजेपी हो गया है और दोनों पार्टियों के लिए आर-पार का मामला है। दरअसल बंगाल में सीधा मुकाबला टीएमसी बनाम बीजेपी हो गया है और दोनों पार्टियों के लिए आर-पार का मामला है। क्योंकि एक तरफ ममता बनर्जी 15 साल से बंगाल पर राज कर रही हैं। दूसरी तरफ बीजेपी मिशन बंगाल के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है और इस मिशन को पूरा करने के लिए योगी फुल एक्शन में है।

पहले उत्तर प्रदेश में जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध होता था और अब तो विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर अयोध्या में राम जन्मभूमि बनकर के खड़ा हो गया है। माफिया समाप्त हो जाता है। योगी टीएमसी के नारों का चुनचुन कर जवाब दे रहे हैं। दीदी ने कहा खेला होगा तो योगी कह रहे हैं कि अब बंगाल चुप नहीं रहेगा। यही नहीं योगी खेल खत्म। विकास शुरू का नारा भी बुलंद कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल को 10 साल पहले के उत्तर प्रदेश से जोड़ रहे हैं। जहां योगी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने डेवलपमेंट के साथ बेहतर लॉ एंड ऑर्डर का नया मॉडल दिया है। आज यूपी में उपद्रव नहीं है, उत्सव है। सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती है। वहां मस्जिदों से कोई माइक की आवाज नहीं आती है।

बंगाल में अर्ध-धर्मांतरण के लिए हिंदू मजबूर!

हुगली में लोगों का दावा है कि उन्हें मजबूरी में ऐसी दाढ़ी रखनी पड़ रही है, जिससे वो मुसलमानों की तरह दिखें। लेकिन ये लोग हिंदू हैं। इस इलाके में ऐसे कई लोग हैं। एक निजी मीडिया समूह के रिपोर्ट में दावा किया गया कि जीविका चलाने के लिए उन्हें ऐसी दाढ़ी रखनी पड़ रही है। पड़ताल में बताया गया है कि हुगली के लोगों ने बताया कि वे हिंदू हैं, लेकिन ये बात आसपड़ोस के गांव के लोगों को नहीं बता सकते। हालांकि प्रभासाक्षी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़