बिहार की मतदाता सूची पर संग्राम, एसआईआर के खिलाफ संसद में विपक्ष का हल्ला बोल

विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की अगुवाई में बिहार की मतदाता सूची के एसआईआर के विरोध में संसद में आवाज बुलंद की। 'एसआईआर-लोकतंत्र पर हमला' का बैनर लिए सांसदों ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान बचाने का आह्वान किया, साथ ही इस गंभीर मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की।
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें: Parliament | ऑपरेशन सिंदूर की दहाड़: किरेन रीजीजू बोले- लाल रेखा पार करते ही खाक हुए पाक आतंकी अड्डे
संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर भी ले रखा था, जिस पर ‘एसआईआर- अटैक ऑन डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र पर हमला) लिखा हुआ था।
इसे भी पढ़ें: India-Pakistan Border Tensions Rise | राजस्थान की सीमा पर बढ़ेगा तनाव? दुनिया का सबसे घातक Apache Helicopter दुश्मन पर निशाना साधने को तैयार
खरगे ने एसआईआर के खिलाफ ‘संविधान को बचाओ’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने कहा कि इस विषय पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन से पहले विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में बैठक की, जिसमें संसद के मानसून सत्र में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
#WATCH | Congress MP & LoP Rahul Gandhi joins Opposition's protest in Parliament against Special Intensive Revision (SIR) of voter list in Bihar pic.twitter.com/uXu0MQC7pL
— ANI (@ANI) July 28, 2025
अन्य न्यूज़












