भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, पगड़ी पहनकर समारोह में शामिल हुए केजरीवाल

Bhagwant Mann
प्रतिरूप फोटो

भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेता पगड़ी पीली पहनकर शामिल हुए। आपको बता दें कि भगवंत मान ने शपथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में ली।

चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेता पगड़ी पीली पहनकर शामिल हुए। आपको बता दें कि भगवंत मान ने शपथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ली। 

इसे भी पढ़ें: 5 राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस आलाकमान पर उठ रहे है कई सवाल, इस नेता ने कहीं ये बात

48 वर्षीय भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से 58,206 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को परास्त किया है। आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो 117 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 92 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। ’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़