Ram Mandir चंदा विवाद से Hindu आस्था आहत, Mohan Bhagwat बोले- Hosabale की हर बात से 100% सहमत

Mohan Bhagwat
ANI
एकता । Jul 5 2026 4:50PM

राम मंदिर चंदा विवाद पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दत्तात्रेय होसबाले के बयान का समर्थन किया है, जिसमें आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग की गई है और हिंदू समाज से धैर्य रखने की अपील की गई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को राम मंदिर चंदे के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले पर संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले की बात से पूरी तरह सहमत हैं। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब भागवत से चंदा चोरी के आरोपों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "होसबाले जी का बयान देखिए... मेरी भी वही प्रतिक्रिया है।"

महासचिव दत्तात्रेय होसबाले का बयान

इससे पहले शुक्रवार को आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने इस मामले पर एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की हेराफेरी के आरोपों ने पूरे समाज की भावनाओं और आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। होसबाले ने सरकार और जांच एजेंसियों से मांग की थी कि इस मामले की पूरी जांच की जाए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir पर चंदा चोरी के आरोप, VHP ने Kejriwal-Priyanka Gandhi के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

हिंदू समाज से सब्र रखने की अपील

होसबाले ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया था कि कुछ हिंदू विरोधी और देश-विरोधी ताकतें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं। वे इस बहाने हिंदू धर्म को बदनाम करना चाहती हैं। उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि इस मुश्किल समय में वे सब्र और संयम बनाए रखें और ऐसी किसी भी साजिश को कामयाब न होने दें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़