भोजपुरी को मिला सम्मान, 11 तारीख से दूरदर्शन पर शुरू होगा 1 घंटे का कार्यक्रम

anurag thakur
अंकित सिंह । Dec 3 2021 7:05PM

ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश को आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से आज प्रदेश के करोड़ों लोगों को सीधे प्रसारण व एक साथ एफएम रिले की सौगात मिली है। ये कांग्रेस सरकार की तरह नहीं है कि उद्घाटन आज हो रहा और सुविधा कब मिलेगी पता नहीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज गोरखपुर में 'दूरदर्शन केंद्र' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोजपुरी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दूरदर्शन के प्लेटफॉर्म पर पहली बार भोजपुरी में कार्यक्रम चलेगा। हम आज घोषणा कर रहे हैं कि 11 तारीख से दूरदर्शन पर 1 घंटे का कार्यक्रम भोजपुरी में शुरू होने जा रहा है। अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर नहीं आ रही कहा कि पहले यहां पर अगर कुछ बनता था तो उसको रिकॉर्ड कर लखनऊ भेजा जाता था लेकिन अब आपको लखनऊ भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके कार्यक्रम अर्थ स्टेशन से लखनऊ और देश के अलग-अलग केंद्रों के साथ जोड़ने का काम आज से शुरू हो गया है।

ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश को आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से आज प्रदेश के करोड़ों लोगों को सीधे प्रसारण व एक साथ एफएम रिले की सौगात मिली है। ये कांग्रेस सरकार की तरह नहीं है कि उद्घाटन आज हो रहा और सुविधा कब मिलेगी पता नहीं। हम 11 दिसंबर से दूरदर्शन के प्लेटफार्म पर हर रोज एक घंटे तक भोजपुरी भाषा में कार्यक्रम दिखाना शुरू करेंगे। यूपी की आबादी अमेरिका जितनी है लेकिन जिस तरह से योगी जी ने कोरोना काल में जनता के लिए जिम्मेदारी निभाई उसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। साथ ही प्रदेश की जनता ने भी सरकार का बखूबी साथ दिया नहीं तो लड़ाई आसान न होती। 

युवा नेता ने कहा कि योगी सरकार ने खेल व खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया है। टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को यूपी में सम्मानित किया। साथ ही योगी जी ने प्रदेश में खेल यूनिवर्सिटी स्थापित कर नया कीर्तिमान बनाया है। यह वही उत्तर प्रदेश है जहां गुंडाराज होता था, लोग पलायन करते थे। आज योगी सरकार है अब अगर प्रदेश से कोई पलायन कर रहा है तो वो गुंडा है, माफिया है। दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जहां गरीबों को महीनों तक मुफ्त अनाज देने का काम किया गया है। लेकिन भारत ही ऐसा देश है जहां 15 महीनों से लगातार गरीबों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है। ये संभव हो सका है तो मोदी जी और योगी जी के राज में। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़