भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है: भूपेन्द्र हुड्डा

Bhupinder Singh Hooda says people are disillusioned with BJP
[email protected] । Sep 28 2017 11:29AM

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण अब आम जनता का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है।

जींद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण अब आम जनता का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जन का सरकार से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार से बड़ी घोटालेबाज सरकार पूरे देश में नहीं है। 

उन्होंने सरकार के दो वर्ष 11 महीने के कामकाज पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार एक भी नयी परियोजना लेकर नहीं आई, बल्कि उनके कार्यकाल की चल रही पुरानी परियोजनाओं तक को बंद कर दिया गया। धरातल पर भ्रष्टाचार कम होने की बजाय बढ़ा है। अपनी साख बचाने के लिए मुख्यमंत्री बार-बार लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने की बात कह रहे हैं, क्योंकि उन्हें अहसास है कि उनका क्या हश्र होने वाला है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर वर्ग सरकार से दुखी है और कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़