बिहार भारतीय संस्कृति, शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र: राज्य के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा

President Murmu
ANI

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और राज्य की प्रगति की कामना की। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने दृढ़ निश्चय, कर्तव्य के प्रति समर्पण और त्याग के लिए मशहूर बिहार के लोगों ने देश-विदेश में अपनी जगह बनाई है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। बिहार को 22 मार्च 1912 को पश्चिम बंगाल से अलग कर एक राज्य बनाया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़