दिल्ली में बुजुर्ग महिला से बाइक सवार लोगों ने लूटपाट की, तीन गिरफ्तार

woman

दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में 67 वर्षीय एक महिला से बाइक सवार लुटेरों ने लूटपाट की। यह घटना महिला के घर के सामने ही हुई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में 67 वर्षीय एक महिला से बाइक सवार लुटेरों ने लूटपाट की। यह घटना महिला के घर के सामने ही हुई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला की बेटी ने शनिवार रात उन्हें उनके घर के सामने छोड़ा था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने धनशोधन निवारण और आतंकवाद वित्तपोषण निरोधक प्रकोष्ठ का गठन किया

वह (बुजुर्ग महिला) जब अपने थैले से घर की चाभी निकाल रही थीं तो तभी एक व्यक्ति आया और उनका थैला लेकर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लूट का सामान लेने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि पर्स, मोबाइल फोन और परिचय पत्र सहित लूटी गईं सभी चीज और घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद कर लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़