पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या

Elder shot dead

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, ‘‘सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। गोली उनके सिर में लगी थी।’’

नयी दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के एक बुजुर्ग की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी निवासी अत्तम सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शाम करीब पांच बजकर बीस मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि विकासपुरी में मकान संख्या एच-358 के निकट गोली चलने की घटना हुई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, ‘‘सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। गोली उनके सिर में लगी थी।’’

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के मद्देनजर पश्चिमी दिल्ली के दो बाजारों को बंद करने संबंधी आदेश वापस लिया गया

अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग सिंह के घर के आसपास देखे गए थे। उन लोगों ने हेलमेट लगा रखे थे। जब सिंह ने अपने घर के निकट कार रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से गोली चला दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। सिंह कराला गांव के आनंदपुर धाम के गुरुद्वारे में सेवा करते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। डीसीपी ने बताया कि हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़