दिल्ली में बढ़ रहा Bird flu का खतरा, संजय झील में 10 बत्तक मिले मृत

Bird flu scare in Delhi

संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले है।नमूनों को जांच के लिये भेजा गया है।दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे। अधिकारी ने कहा कि कि झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया, हमें संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने शिवालिक हाथी अभयारण्य की अधिसूचना वापस लेने पर लगाई रोक

सिंह ने इससे पहले कहा था, हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और। उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़