Kolkata North के सांसद पर BJP ने लगाया छुपकर बैठने का आरोप, अपनी दावेदारी को मजबूत बताया
![Kolkata North Kolkata North](https://images.prabhasakshi.com/2024/5/27/kolkata-north_large_1706_166.webp)
कोलकाता नॉर्थ लोकसभा सीट की जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को लेकर बेहद उत्साहित है। क्योंकि बंगाल की जनता प्रदेश में बदलाव लाने का विचार बना चुकी है। वर्तमान सांसद पर क्षेत्र से नदारद रहने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे केवल चुनाव के समय ही अपने संसदीय क्षेत्र में नजर आते हैं।
चुनाव यात्रा को लेकर प्रभासाक्षी की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची। जहां कोलकाता नॉर्थ लोकसभा सीट पर हमारे रिपोर्टर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को लेकर बेहद उत्साहित है। क्योंकि बंगाल की जनता प्रदेश में बदलाव लाने का विचार बना चुकी है। वर्तमान सांसद पर क्षेत्र से नदारद रहने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे केवल चुनाव के समय ही अपने संसदीय क्षेत्र में नजर आते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हमेशा जनता के बीच में ही रहते हैं।
उन्होंने कहा कि अबकी बार जनता घर में छिपे सांसद को नहीं बल्कि उनके बीच रहने वाले सांसद को चुनने जा रही है। बीजेपी के जीतने के बाद भ्रष्टाचार को दूर करना उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को चवन्नी छाप नेता करार देते हुए उन पर वसूली करने का भी आरोप लगाया।
अन्य न्यूज़