मध्यप्रदेश में घंटानाद बनाम ढोल बजाओ अभियान से आमने सामने आई भाजपा और कांग्रेस

bjp-and-congress-come-face-to-face-with-ghantanad-vs-dhol-bajo-campaign-in-madhya-pradesh
[email protected] । Sep 11 2019 10:12PM

भाजपा नेताओं ने कमलनाथ सरकार पर लूट, अराजकता, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया है युवा किसानों और आम जनता से वादाखिलाफी की है। प्रदेश की जनता कमलनाथ सरकाार की धोखाधड़ी के चलते त्राहि-त्राहि कर रही है।

 मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर विपक्ष की भूमिका में पहुंची भारतीय जनता पार्टी ने 8 माह पहले बनी प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर घंटानाद आंदोलन किया भोपाल में जहां प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित राजधानी भोपाल के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाला तो वही विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, ग्वालियर में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, सागर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, इंदौर में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह  चौहान और उज्जैन में वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने घंटानाद आंदोलन का नेतृत्व करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मोर्चा संभाला।

 

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कमलनाथ सरकार पर लूट, अराजकता, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया है युवा किसानों और आम जनता से वादाखिलाफी की है। प्रदेश की जनता कमलनाथ सरकाार की धोखाधड़ी के चलते त्राहि-त्राहि कर रही है। 

 

भोपाल में घंटानाद आंदोलन का नेतृत्व करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि किसान कर्जमाफी के लिए भटक रहे है, युवा बेरोजगारी भत्ते की राह देख रहा है, भारी वर्षा से नष्ट हुई फसलों की कोई सुध लेने वाला नहीं है, बिजली कटौती भारी पैमाने पर की जा रही है, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी गयी है, प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या और बलात्कार जैसी विभीषिका में उलझ गया है। लेकिन सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार और तबादलों में व्यस्त है।

 

भारतीय जनता पार्टी के इस प्रदेशव्यापी घंटानाद आंदोलन में प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर कूच करते हुए घंटे, घड़ियाल, शंख, मंजीरा बजाते हुए प्रदर्शन किया। भोपाल में कलेक्ट्रेड पर आंदोलन करने गए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेल के सामने ही धरना दे दिया।

 

तो दूसरी ओर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार शिक्षा स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों को लेते हुए प्रदेश के प्रमुख शहरों में ढोल बजाओ अभियान की शुरुआत कर दी। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ढोल धमाके के साथ ढोल बजाओ आंदोलन तो नहीं किया लेकिन कांग्रेस प्रवक्ताओं ने मीडिया के माध्यम से पूर्व भाजपा सरकार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की सरकार के काम का डाटा पेश किया। मुख्य मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस के ढोल बजाओ अभियान के तहत कहां की प्रदेश की जनता ने सत्ता से बाहर कर बीजेपी का ढोल बजा दिया है। अब भाजपा प्रदेश की कमलनाथ सरकार को स्थिर करने के लिए घंटानाद कर रही है। विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी का घंटा जनता बजा चुकी हो उसे यह शोभा नहीं देता। वही भोपाल में कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने भी प्रेस वार्ता कर शिवराज सरकार में हुए भ्रष्टाचार के आंकड़े पेश किए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़