जिन्ना समर्थक का निकला जिन्न, जाले में भाजपा उम्मीदवार ने किया चित

congress candidate
अंकित सिंह । Nov 10 2020 4:18PM

उस्मानी एक युवा नेता तो है ही, इसके अलावा वह 2017 से 2018 तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। अध्यक्ष के रूप में उस्मानी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 1938 में लगे मोहम्मद अली जिन्ना के तस्वीर का समर्थन किया था।

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए अच्छी खबर है। शुरुआती रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बीच दरभंगा के जाले सीट से भाजपा उम्मीदवार जिबेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मशकूर अहमद उस्मानी को हरा दिया है। उस्मानी भाजपा उम्मीदवार से लगभग 20000 वोटों से पीछे रहें। आपको बता दें कि जब उस्मानी को कांग्रेस ने जाले से अपना उम्मीदवार बनाया था तो काफी विवाद भी हुआ था।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने दरभंगा सीट पर लहराया जीत का परचम

उस्मानी एक युवा नेता तो है ही, इसके अलावा वह 2017 से 2018 तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। अध्यक्ष के रूप में उस्मानी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 1938 में लगे मोहम्मद अली जिन्ना के तस्वीर का समर्थन किया था। जब जाले से उस्मानी को टिकट दिया गया था तब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस से जवाब मांगा था और पूछा था कि क्या उनका कोई उम्मीदवार जिन्ना का समर्थन करता है? उन्होंने यह भी पूछा था कि जिन्ना से सहानुभूति रखने वालों को कांग्रेस क्यों समर्थन कर रही है?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़