MP उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी आज भरेंगे अपना नामांकन, CM और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

Mp by elections
सुयश भट्ट । Oct 8 2021 12:23PM

पृथ्वीपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. शिशुपाल यादव दोपहर 12.30 बजे अपना नामांकन भरेंगे। वहीं दोपहर 2.30 बजे सतना कलेक्ट्रेट में रैगांव विधानसभा की प्रत्याशी प्रतिमा बागरी का नामांकन दाखिल कराएंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव का काउनडाउन शुरू हो गया है। 2 विधानसभा यानी रैगांव और पृथ्वीपुर से बीजेपी प्रत्याशी शुक्रवार को अपना-अपना नामांकन भरेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:MP में होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी ने जारी किया चुनावी कैलेंडर, मंत्री ने दी जानकारी 

आपको बता दें कि पृथ्वीपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. शिशुपाल यादव दोपहर 12.30 बजे अपना नामांकन भरेंगे। वहीं दोपहर 2.30 बजे सतना कलेक्ट्रेट में रैगांव विधानसभा की प्रत्याशी प्रतिमा बागरी का नामांकन दाखिल कराएंगे। मुख्यमंत्री और वीडी शर्मा सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना हो गए है।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची, ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मिली जगह 

दरअसल प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़