बीजेपी ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची, ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मिली जगह

Bjp national executive member
सुयश भट्ट । Oct 7 2021 3:35PM

शिवराज को मुख्यमंत्री के नाते बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं उमा भारती को पूर्व मुख्यमंत्री के नाते बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है।

भोपाल। बीजेपी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है। कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश से 12 चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम शामिल है। कैलाश विजयवर्गीय को दोबार राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता राष्ट्रीय कोषअध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के G23 पर साधा निशाना, ट्वीट कर निकली भड़ास 

आपको बता दें कि शिवराज को मुख्यमंत्री के नाते बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं उमा भारती को पूर्व मुख्यमंत्री के नाते बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल के हमीदिया अस्पताल की बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया आग को काबू 

वहीं शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। लाल सिंह आर्य को फिर से एससी मोर्चा की जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि संसद में मुख्य सचेतक होने के कारण राकेश सिंह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। इनके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, नरोत्तम मिश्रा, फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद संध्या राय का भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़