Sonia Gandhi पर FIR नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे BJP नेता, वंदे मातरम विवाद में दी लिखित शिकायत

Sonia Gandhi
ANI
एकता । Aug 16 2026 5:38PM

कर्नाटक में भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम का अपमान करने के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। उन पर 15 अगस्त को राष्ट्रगीत को बीच में रुकवाने का आरोप है। भाजपा नेताओं ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के मंगलोर स्थित उर्वा पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दी है। इसमें वंदे मातरम गीत का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

बीजेपी का आरोप, जानबूझकर रुकवाया गया वंदे मातरम

शिकायत दर्ज कराने वाले बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने कहा कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद जब वंदे मातरम गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी ने बीच में रोक-टोक की। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया जी ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को गाना रोकने के लिए कथित तौर पर इशारा किया, जिसे पूरे देश ने देखा है। बीजेपी नेता ने दावा किया कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से वंदे मातरम का विरोध करने का रहा है और राष्ट्रगीत को इस तरह बीच में रुकवाना कानूनन एक अपराध है। इसे भी पढ़ें: इटली से आई हैं... BJP नेता सुमित्रो चटर्जी का Sonia Gandhi और Congress पर हमला

अमित शाह ने भी मांगा था जवाब, अब कोर्ट जाने की तैयारी

इससे पहले खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें इस हरकत के लिए पूरे देश और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, शिकायतकर्ता विकास पुत्तूर ने साफ कर दिया है कि अगर पुलिस और राज्य सरकार इस शिकायत पर कोई सख्त एक्शन या FIR दर्ज नहीं करती है, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़