भाजपा मंदिर-मस्जिद के नाम पर असली मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है: पायलट

bjp-is-working-to-deviate-from-real-issues-in-the-name-of-temple-and-mosque-pilot
[email protected] । Nov 6 2018 6:05PM

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान में लोगों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देने का मन बना बना लिया है। कांग्रेस की सरकार आम लोगों,गरीब, किसान, युवाओं की सरकार होगी।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को भाजपा पर चुनाव के दौरान भाजपा मंदिर—मस्जिद के नाम पर लोगों को असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। पालयट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा ने साढे चार साल तक मौनव्रत धारण करे रखा। उन्होंने कहा कि जब मंदिर का मामला उच्चतम न्यायालय में चल रहा है तो भाजपा द्वारा चुनाव से पहले मंदिर का मामला क्यों उठाया जा रहा है... कांग्रेस वास्तविक मुद्दे उठायेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान में लोगों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देने का मन बना बना लिया है। कांग्रेस की सरकार आम लोगों,गरीब, किसान, युवाओं की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में दो बार दीपावली मनायी जायेगी। उन्होंने कहा, 'आज दीपावली मना रहे है.... और सात दिसम्बर को भाजपा की विदाई होगी'। पायलट ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की वास्तविक मुद्दों से भटकाने की कोशिशों को कभी सफल नहीं होने देगी और जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। भाजपा भले ही कितने भी हथकंडे अपनाये या जुमलेबाजी करे लेकिन पार्टी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पिछले पांच सालों के कुशासन की जिम्मेदारी लेनी पडेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश भर में दौरा कर रहा है। वे मतदाताओं की रसोई में जा रहे है, चाय पी रहे है। लेकिन भाजपा राज्य के मतदाताओं की पांच साल तक अनदेखी करने की जिम्मेदारी से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया था और और अब पार्टी मौजूदा विधायकों का टिकट काट कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती।

कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में पायलट ने कहा कि पार्टी को आनलाइन प्लेटफार्म के जरिये अब तक 50000 से ज्यादा सुझाव मिले है, और पार्टी का घोषणापत्र नवम्बर के मध्य में जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची दीपावली के बाद जारी की जायेगी। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए एक नाम पर सहमति बने। सर्वे, फीडबैक और आमराय के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़