चार दिन के संसद सत्र में बड़ा सियासी मुकाबला, बीजेपी ने जारी किया व्हिप, विपक्ष ने भी सांसदों को किया अलर्ट

संसद के 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले विशेष सत्र में केंद्र सरकार संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े तीन अहम विधेयक पेश करेगी। इसे लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों को समर्थन के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। वहीं समाजवादी पार्टी, आप और शिवसेना (यूबीटी) ने भी उपस्थिति व विरोध के लिए सांसदों को व्हिप जारी किया है।
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक चलेगा। चार दिनों के इस सत्र में केंद्र सरकार तीन अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इन विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी से लेकर आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है।
सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले तीन विधेयकों में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026 शामिल हैं।
बीजेपी ने लोकसभा सांसदों को जारी किया थ्री-लाइन व्हिप
बीजेपी इन विधेयकों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती। पार्टी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। यह निर्देश 29 नवंबर 2026 को बीजेपी के लोकसभा मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल की ओर से जारी किया गया। व्हिप में कहा गया है कि 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक लोकसभा में बेहद महत्वपूर्ण विधायी कामकाज होगा। इसलिए पार्टी के सभी सांसदों को इन चारों दिन पूरे समय सदन में मौजूद रहना होगा। साथ ही सरकार के पक्ष का समर्थन करने का भी निर्देश दिया गया है।
Delhi | BJP issues a three-line whip to all its Lok Sabha MPs, directing them to remain present in the House from November 30 to December 3, 2026, and support the Government's stand during the passage of important legislative business.
— ANI (@ANI) November 29, 2026
इसे भी पढ़ें: Delimitation Bill पर Uddhav Thackeray का वार, बोले- बीजेपी ने पहले से तैयार कर रखी है स्क्रिप्ट
आम आदमी पार्टी ने भी जारी किया व्हिप
विपक्षी दल भी विशेष सत्र को लेकर सतर्क हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्य सचेतक एनडी गुप्ता ने पार्टी के सांसदों को व्हिप जारी किया है। इसमें सभी सांसदों को 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने कहा है कि इन तीन दिनों में कई बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। इसलिए सांसदों की मौजूदगी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: Delimitation Bill के विरोध में विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने की MK Stalin से मुलाकात
समाजवादी पार्टी ने तीनों विधेयकों के खिलाफ वोट करने को कहा
समाजवादी पार्टी ने भी अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने 28 नवंबर को यह निर्देश जारी किया। इसके मुताबिक, सपा के सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में पूरे समय उपस्थित रहना होगा। साथ ही उन्हें तीनों विधेयकों के खिलाफ वोट करने का निर्देश दिया गया है। इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी इन विधेयकों का विरोध करेगी।
इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर PM Modi का बड़ा बयान, बोले- नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग
शिवसेना (यूबीटी) ने भी जारी किया थ्री-लाइन व्हिप
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भी अपने लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को विशेष सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इस तरह तीनों विधेयकों को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अन्य न्यूज़













