भाजपा नेता ने कहा, 65 की उम्र में भी फेशियल करवाती हैं मायावती
सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मौसमी नेता करार दिया और कहा कि प्रियंका तीन माह पहले होटल विहार कर रही थीं और अब नौका विहार कर रही हैं।
बलिया (उप्र)। अपने विवादास्पद बयानों के लिये अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि असली रूप-रंग छुपाकर युवा दिखने का शौक रखने वाली मायावती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बेवजह शौकीन कहती हैं।
#WATCH BJP MLA Surendra Narayan Singh: Mayawati ji khud roz facial karwati hain, vo kya humare neta ko kya shaukeen kahengi. Baal paka hua hai aur rangeen karwake ke aaj bhi apne aap ko Mayawati ji jawan saabit karti hain, 60 varsh umar ho gayi lekin sab baal kaale hain pic.twitter.com/SGRK4gZpEI
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
बैरिया से भाजपा विधायक सिंह ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने वाली बसपा प्रमुख मायावती पर मंगलवार को टिप्पणी करते हुए संवाददाताओं से कहा, मायावती जी 65 वर्ष की उम्र में विदेश जाकर फेशियल करवाती हैं और अपने बाल रंगवाती हैं। वह हमारे नेता को शौकीन बोलती हैं। उन्होंने मायावती को नसीहत देते हुए कहा कि असली रूप को छिपा कर युवा दिखने की प्रवृत्ति को ही शौक कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें: नेताजी का कायम किया रिश्ता ठीक करने के लिये बसपा से गठबंधन: अखिलेश
सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मौसमी नेता करार दिया और कहा कि प्रियंका तीन माह पहले होटल विहार कर रही थीं और अब नौका विहार कर रही हैं। प्रियंका के संस्कार में राजनीति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में गंगा एक्सप्रेस वे बनने वाला है। प्रियंका नौका विहार की आड़ में अपने पति के लिये जमीन की तलाश कर रही हैं। मालूम हो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका ने सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा गंगा में मोटरबोट के जरिये शुरू की थी।
अन्य न्यूज़