भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

हुसैन बिहार में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह राज्य में एनडीए सरकार के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री थे। वह अटल बिहार वाजपेयी के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्रियों में से एक थे।
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े चार बजे भर्ती कराया गया। डॉक्टर जलील पारकर के मुताबिक शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ने के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सूत्रों ने कहा कि एंजियोप्लास्टी डॉ जलील पारकर की देखरेख में की गई है। हुसैन की हालत अब ठीक है, वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।
इसे भी पढ़ें: BJP सांसद रवि किशन ने की लोकसभा स्पीकर से मांग, कहा- दानिश अली के खिलाफ हो जांच
हुसैन बिहार में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह राज्य में एनडीए सरकार के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री थे। वह अटल बिहार वाजपेयी के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्रियों में से एक थे। भाजपा नेता ने वाजपेयी सरकार के दौरान राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कोयला मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्री और कपड़ा मंत्री सहित कई विभाग संभाले।
BJP leader Shahnawaz Hussain suffered cardiac arrest and was admitted to Lilavati Hospital in Mumbai, earlier this evening.
— ANI (@ANI) September 26, 2023
(file picture) pic.twitter.com/ZoJGezSIDw
अन्य न्यूज़












