भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर महिला पर बरसाए लात-घूंसे, देखें वीडियो
इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपके विधायक ऐसे रहेंगे तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रह पाएंगी हैं? इस बीच भाजपा विधायक बलराम थवानी ने माफी मांगी है।
भाजपा के नरोदा विधायक बलराम थवानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला के साथ गुंडागर्दी करते हुए दिख रहे हैं। वह महिला एनसीपी नेता (कुबेर नगर वार्ड) नीतू तेजवानी हैं जो स्थानीय मुद्दे को लेकर उनसे गई थीं। इस घटना पर नीतू तेजवानी ने कहा कि मैं एक स्थानीय मुद्दे पर बीजेपी विधायक बलराम थवानी से मिलने गई थी लेकिन मेरी बात सुनने से पहले ही उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया, जब मैं नीचे गिरी तो उन्होंने मुझे लात मारना शुरू कर दिया। उनके लोगों ने मेरे पति के साथ भी मारपीट की।
#WATCH BJP's Naroda MLA Balram Thawani kicks NCP leader (Kuber Nagar Ward) Nitu Tejwani when she went to his office to meet him over a local issue yesterday. Nitu Tejwani has registered a complaint against the MLA. #Gujarat pic.twitter.com/dNH2Fgo5Vw
— ANI (@ANI) June 3, 2019
Nitu Tejwani, NCP leader from Naroda: I had gone to meet BJP MLA Balram Thawani over a local issue but even before hearing me he slapped me, when I fell down he started to kick me. His people also beat up my husband. I ask Modi ji, how are women safe under the BJP rule? #Gujarat pic.twitter.com/PWUjekyyyC
— ANI (@ANI) June 3, 2019
इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपके विधायक ऐसे रहेंगे तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रह पाएंगी हैं? इस बीच भाजपा विधायक बलराम थवानी ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं भावनाओं में बह गया, मैं गलती स्वीकार करता हूं, यह जानबूझकर नहीं था। मैं पिछले 22 सालों से राजनीति में हूं, ऐसी बात पहले कभी नहीं हुई। मैं उनसे माफी मांगता हूं।
Balram Thawani,BJP MLA who was caught on camera kicking a woman NCP leader in Naroda: I got swayed by emotions,I accept the mistake, it was not intentional. I have been in politics for last 22 years,such thing has never happened before. I will say sorry to her. #Gujarat pic.twitter.com/FNZWzYt4gY
— ANI (@ANI) June 3, 2019
अन्य न्यूज़