भाजपा सांसद चिंतामन वनगा का निधन, प्रधानमंत्री ने प्रकट किया दुख

BJP MP Chintaman Wanga dies, PM announces sadness
[email protected] । Jan 30 2018 5:58PM

महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा सांसद चिंतामन वनगा का दिल्ली में निधन हो गया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे। चिंतामन वनगा का जन्म एक जून 1950 को हुआ था।

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा सांसद चिंतामन वनगा का दिल्ली में निधन हो गया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे। चिंतामन वनगा का जन्म एक जून 1950 को हुआ था। वह महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा सांसद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई नेताओं ने महाराष्ट्र से भाजपा सांसद चिंतामन वनगा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आपने ट्वीट में कहा, ‘‘ अपने सहयोगी और पालघर से सांसद चिंतामन वानगा के निधन पर आहत हूं। उन्होंने ठाणे क्षेत्र में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।’’  मोदी ने कहा कि वानगा ने आदिवासियों के कल्याण के लिये सराहनीय कार्य किया। ‘‘ इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं समर्थकों के साथ हैं।’’ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने शोक संदेश में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद चिंतामन वानगा के असामयिक निधन का समाचार जानकर काफी दुखी और स्तब्ध हूं। वे एक उत्कृष्ठ नेता, प्रखर समाजसेवी और समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वनगा पार्टी के एक प्रखर कार्यकर्ता थे और उन्होंने ठाणे जिले की जनजातीय पट्टी में शानदार काम किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़