मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाकाल के किए दर्शन

Jp nadda in mahakal temple
सुयश भट्ट । Mar 8 2022 4:08PM

मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा के दर्शन किए। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। वे दर्शन के बाद सर्किट पहुंचे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचे। उन्होंने उज्जैन में महाकाल के मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के पहले केशरिया रंग की धोती पहनी। मंदिर प्रबंधन के नियमानुसार बाबा महाकाल का दर्शन-पूजन किए।

वहीं उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। वे दर्शन के बाद सर्किट पहुंचे। जिसके बाद उज्जैन से देवास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें:बैकफुट पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, कमलनाथ की तारीफों का बांधा पुल, बीजेपी ने कसा तंज 

बता दें कि जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर देवास पहुंचेंगे। वे यहां पुलिस लाइन स्थित मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारों महिलाओं को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार महिला सशक्तिकरण-क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में करेंगे शिरकत। महिला स्व सहायता समूहों को देवास पोषण संयंत्र की चाबी सौपेंगे एवं ₹ 300 करोड़ के बैंक ऋण का वितरण भी करेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़