भाजपा-राजग ने 20 साल तक झारखंड को लूटा : हेमंत सोरेन

Hemant Soren
ANI

सोरेन ने कहा, आपके इस बेटे और भाई ने आपका बोझ अपने कंधों पर उठाया। भाजपा और राजग को बताना चाहिए कि उन्होंने झारखंड को लूटने के अलावा 20 साल में क्या किया। सोरेन ने सोमवार को कई रैलियों को संबोधित किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भाजपा नीत राजग पर 20 वर्षों तक राज्य को लूटने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह झामुमो नीत सरकार ही है जिसने पिछले पांच वर्षों में लोगों को अधिकार और लाभ पहुंचाए।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा को राज्य से बाहर कर दिया जाएगा और इंडिया गठबंधन राज्य में फिर से सरकार बनाएगा। रांची जिले के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, आपके इस बेटे और भाई ने आपका बोझ अपने कंधों पर उठाया। भाजपा और राजग को बताना चाहिए कि उन्होंने झारखंड को लूटने के अलावा 20 साल में क्या किया। सोरेन ने सोमवार को कई रैलियों को संबोधित किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़