भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नेताजी को किया नमन, ‘पराक्रम दिवस’ की शुभकामनाएं दी

Nadda

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने के लिए उनके बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणि रहेगा।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने के लिए उनके बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणि रहेगा। नड्डा ने ट्वीट कर देशवासियों को ‘‘पराक्रम दिवस’’ की शुभकामनाएं भी दी।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नड्डा ने कहा, ‘‘आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन व सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने और भारत की स्वतंत्रता हेतु आपके त्याग, बलिदान और समर्पण का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।’’ नेताजी का जन्म 23 जनवरी को ओडिशा के कटक में हुआ था। भारत सरकार ने उनकी जयंती को ‘‘पराक्रम दिवस’’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनकी 125वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़