भाजपा ने प्रतिभा सिंह की ओर से ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर पर दिये बयान का विरोध जताते हुये इसे सैनिको का अपमान बताया

Pratibha Singh

लेकिन भाजपा को प्रतिभा सिंह की यह बयानबाजी नागवार गुजरी है। व पार्टी ने इसका विरोध किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल वीर भूमि है और सैनिकों की भूमि है भाजपा इनका अपमान सहन नहीं करेगी। आश्चर्य होता है जब कांग्रेस की मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी प्रतिभा सिंह कहती है कि कारगिल युद्ध, युद्ध नही था।

शिमला। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह आज उस समय विवादों में घिर गई, जब मंडी में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक जनसभा में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर  पर तंज कसते हुये टिपणी की।  लेकिन भाजपा ने उन्हें इस पर खरी खोटी सुनाते हुये आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता वीरभूमि हिमाचल के सैनिकों का अपमान कर रही है।  

 

इसे भी पढ़ें: रत्न सिंह पाल को जिताइए, अर्की का विकास करने में आनंद आएगा: जयराम ठाकुर

 

प्रतिभा सिंह ने मंडी जिला के नाचन में चुनावी रैली में अपने संबोधन में कहा कि आज भाजपा का टिकट एक फौजी को दिया है।  ताकि सैनिकों के वोट मिल सकें। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बार बार कारगिल युद्ध की बात कर रहे हैं। लेकिन कारगिल में तो पडोसी देश की सेना को वहां से खदेडा गया। यह कोई बडी बात नहीं थी। वहां तो घुसपैठ हुई थी।  यह उनकी कोई बडी उपलब्धि नहीं है।  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा श्री वीरभद्र सिंह जी के मंडी में सुरक्षा, शिक्षा, और विकास को गति देने के निरंतर प्रयास कि में गवाह भी थी। और साथी भी। इसीलिए ही कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की इच्छा थी कि मैं राजा साहब की राजनीतिक मशाल को लेकर उनके जनसेवा के मिशन का नेतृत्व करूं।

इसे भी पढ़ें: ज्वालामुखी में इन दिनों श्रद्वालु ढोल नगाड़े लेकर, जय माता दी का उदघेष करते हुए मां के दर्शन तथा आशीर्वाद पाने के लिये उमड़ रहे हैं

लेकिन भाजपा को प्रतिभा सिंह की यह बयानबाजी नागवार गुजरी है। व पार्टी ने इसका विरोध किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल वीर भूमि है और सैनिकों की भूमि है भाजपा इनका अपमान सहन नहीं करेगी। आश्चर्य होता है जब कांग्रेस की मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी प्रतिभा सिंह कहती है कि कारगिल युद्ध, युद्ध नही था। इस व्यख्या से हम आश्चर्यचकित है।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 वीर जवान शहीद हुए थे। जिसमें 52 हिमाचल प्रदेश के जवान थे। वोटों के लिए कांग्रेस पार्टी इतना गिर गईं कि उनकी शहादत का ही अपमान कर दिया? उन्होंने कहा कि कप्तान विक्रम बत्रा, मेजर सोमनाथ शर्मा, मेजर धन सिंह थापा और रिफिलमैन संजय कुमार को परमवीर चक्र मिले हम इन विजेताओं को नमन करते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति है, ना नेता है और नियत है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता देशद्रोहियों से घिरे नेताओं के आरोपों से गुमराह नहीं होने वाली। शायद पूर्व मुख्यमंत्री एव कांग्रेस के विरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह इन देश द्रोही नेताओं को स्वीकार ना करते। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृव द्वारा चुने गए मंडी से उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर सच्चे सैनिक है जिसनों कारगिल युद्ध माँ भारती की सेवा की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़