Rajya Sabha चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, Nitin Nabin समेत कई चेहरों पर लगाया बड़ा दांव

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें बिहार से विधायक नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा, हरियाणा से संजय भाटिया और छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा समेत कई अन्य राज्यों के नाम भी शामिल हैं।
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे। नितिन नवीन फिलहाल बांकीपुर विधानसभा से विधायक है। वहीं, बिहार से शिवेश कुमार को भी बीजेपी राज्यसभा भेजेगी।
असम से भाजपा ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया है जबकि छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। हरियाणा से संजय भाटिया भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे जबकि उड़ीसा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने यहां से राहुल सिन्हा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। राहुल पश्चिम बंगाल में लगातार संगठन के लिए काम करते रहे हैं।
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
— ANI (@ANI) March 3, 2026
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi
अन्य न्यूज़















