महागठबंधन के फैसले के समर्थन में जनता के उत्साह से बदली भाजपा की भाषा: अखिलेश

bjp-s-language-changed-with-enthusiasm-in-support-of-the-decision-of-the-maha-coalition-akhilesh
[email protected] । May 6 2019 8:15PM

उन्होंने कहा, 2014 में भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर वोट ले लिया था लेकिन केन्द्र के पांच साल और राज्य की भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल का भाजपा के पास कोई हिसाब-किताब नहीं है।

महाराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेसोमवार को दावा किया कि महागठबंधन के समर्थन में जनता के उत्साह से भाजपा की भाषा बदल गयी है। अखिलेश ने एक चुनावी जनसभा में कहा,  महागठबंधन के ऐतिहासिक फैसले के समर्थन में जनता का उत्साह देखकर भाजपा की भाषा बदल गयी है। 

उन्होंने कहा, 2014 में भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर वोट ले लिया था लेकिन केन्द्र के पांच साल और राज्य की भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल का भाजपा के पास कोई हिसाब-किताब नहीं है। अखिलेश बोले,  2017 के विधानसभा चुनाव में हम जनता को समझाते रहे कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बदहाल हो गयी। लेकिन जनता को लगा कि उनके खाते में 15 लाख आ जायेगा। जनता आज भी इंतजार कर रही है जबकि कालेधन के नाम पर देश का पैसा लेकर कई उद्योगपति हवाई जहाज से विदेश भाग गये। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने राजीव गांधी किया कमेंट फिर प्यार और झप्पी के साथ राहुल ने दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण चुनाव है। भाजपा के लोग देश को न जाने स दिशा में ले जाना चाहते है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंकवाद पर बात कर रहे हैं लेकिन पांच साल में आतंकवाद रोकने के लिये कौन से फैसले लिये इस पर चुप हैं। जनता को इस चुनाव में मुद्दे से नहीं हटना है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़