बीजेपी ने उपचुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, कहा - विजयदशमी के दिन पार्टी मनाएगी विजय पर्व

Bjp vijay parv
सुयश भट्ट । Oct 8 2021 12:55PM

बीजेपी उपचुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विजयादशमी के दिन पूरे प्रदेश में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में दीपक जलाएंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के पहले बीजेपी ने विजय पर्व मनाने का ऐलान किया है। बीजेपी दशहरे के दिन विजय पर्व मनाएगी। इस दिन बीजेपी के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर उपचुनाव में विजय होने का संकल्प लेंगे।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव से पहले राजनैतिक दलों ने बनाई अपनी-अपनी रणनीति 

आपको बता दें कि बीजेपी उपचुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विजयादशमी के दिन पूरे प्रदेश में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में दीपक जलाएंगे। इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर बूथ कार्यकर्ता के घर दीये से जगमगाएंगे।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी आज भरेंगे अपना नामांकन, CM और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद 

वहीं उपचुनाव बीजेपी-कांग्रेस के बीच नाक बचाने का सवाल बन गया है। दोनों पार्टियां जीतने के लिए पूरा दम लगा रही हैं। वहीं बीजेपी उपचुनाव में केंद्रीय मंत्रियों को उतार सकती है। केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गनसिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, प्रह्लाद पटेल चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इसकी घोषणा जल्द हो सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़