भाजपा को इस बारे में सोचना चाहिए कि उसकी नींव के पत्थर क्यों खिसक रहे हैं: उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray

राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने घोषणा की कि महाराष्ट्र भाजपा में काफी समय से नाराज चल रहे खडसे शुक्रवार को राकांपा में शामिल होंगे। ठाकरे ने कहा कि खडसे उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में (भाजपा के) दिवंगत नेताओं, प्रमोद महाजन और गोपीनाथ मुंडे के साथ पार्टी (भाजपा का) जनाधार बढ़ाया।

उस्मानाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राकांपा में शामिल होने के लिए एकनाथ खडसे के भाजपा छोड़ने पर बुधवार को कहा कि पार्टी को इस बारे में सोचना चाहिए कि जब वह सफलता के चरम पर पहुंच रही है, तो फिर उसकी नींव के पत्थर क्यों खिसक रहे हैं। ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि खडसे का शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाडी (एमवीए) परिवार में ‘‘निश्चित तौर पर स्वागत’’ है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित लोगों को जल्द मदद देने के लिए प्रतिबद्ध: उद्धव ठाकरे

राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने घोषणा की कि महाराष्ट्र भाजपा में काफी समय से नाराज चल रहे खडसे शुक्रवार को राकांपा में शामिल होंगे। ठाकरे ने कहा कि खडसे उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में (भाजपा के) दिवंगत नेताओं, प्रमोद महाजन और गोपीनाथ मुंडे के साथ पार्टी (भाजपा का) जनाधार बढ़ाया। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि खडसे की एक अलग पहचान है, वह एक योद्धा हैं और बेबाक बोलने वाले नेता हैं। ठाकरे ने कहा, ‘‘जब एकनाथजी खडसे जैसा कोई नेता, जिन्होंने भाजपा की बुनियाद मजबूत की, पार्टी छोड़ते हैं तो भाजपा को इस बारे में सोचना चाहिए कि ऐसे समय में उसकी नींव के पत्थर क्यों खिसक रहे हैं, जब वह सफलता के चरम पर पहुंच रही है।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र भाजपा को तगड़ा झटका, NCP में शामिल होंगे एकनाथ खडसे

उन्होंने कहा कि यदि नींव का पत्थर ही निकलकर बाहर चला जाए, तो ऐसे में सफलता के चरम पर पहुंचने का क्या मतलब रह जाता है। मुख्यमंत्री, पिछले हफ्ते भारी बारिश और बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए उस्मानाबाद जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले, हमने (शिवसेना) राजग छोड़ दिया, शिरोमणि अकाली दल ने भी हाल ही में यह गठबंधन (राजग) छोड़ दिया। अब खडसे भाजपा के साथ नहीं हैं। इसलिए, भाजपा को इस बारे में सोचना चाहिए। भाजपा का पुराना मित्र होने के नेता उसे सतर्क करना मेरा कतर्व्य है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़