Karnataka में भाजपा ने झोंकी ताकत, प्रचार के मौदान में उतरे योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलगावी में चुनाव प्रचार किया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के मांड्या जिले में रोड शो किया।
भाजपा ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अपने स्टाक प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कर्नाटक में भाजपा के प्रचार के लिए पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलगावी में चुनाव प्रचार किया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के मांड्या जिले में रोड शो किया। शिवराज सिंह चौहान ने जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि भाजपा की सरकार में आज कर्नाटक भारत के विकास का इंजन बना है।
इसे भी पढ़ें: Sri Mouneshwar Temple: कर्नाटक के इस अनोखे मंदिर में प्रसाद में मिलता हैं गांजा, वजह जान दांतो तले दबा लेंगे उंगली
इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार आए तो PFI पर प्रतिबंध लग जाए लेकिन सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बनें तो PFI वालों को छोड़ने का पाप करें। उन्होंने कहा कि ये आतंकवाद और आतंकवादियों का साथ देने का काम करते हैं। वहीं, कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने चित्रदुर्ग में मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एस. थिप्पेस्वामी के लिए प्रचार किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में परिवारवाद की राजनीति चरम पर होगी और वह ‘‘दंगों की चपेट में रहेगा।’’ शाह ने कहा कि कांग्रेस के सरकार बनाने पर राज्य में अभी तक हुआ विकास ‘रिवर्स गेयर’ में चला जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Karnataka: अमित शाह ने कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने को ठहराया सही, बोले- संविधान धर्म के आधार पर...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक हालिया टिप्पणी को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि कर्नाटक को मौजूदा समय के किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है और ‘वोट नहीं देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद’ नहीं मिलने की धमकी देना’ राज्य की जनता का अपमान है।
अन्य न्यूज़