भाजपा ने 2022 में आई मानसून त्रासदी के दौरान केंद्रीय सहायता रोकी, राजनीति की: CM Sukhu

CM Sukhu
ANI

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार राज्य सरकार ने मानसून त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया, लेकिन भाजपा ने उसका विरोध किया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को भाजपा की राज्य इकाई पर मानसून त्रासदी के बाद केंद्रीय सहायता रोकने और भीषणतम प्राकृतिक आपदा के दौरान राजनीति करने का आरोप लगाया।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय तंगी के बावजूद अपने संसाधनों से 4,500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की थी और 25 हजार से अधिक परिवारों का पुनर्वास किया था।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने कोई विशेष राहत पैकेज नहीं दिया और इससे भाजपा का राज्य विरोधी रुख उजागर हो गया। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार राज्य सरकार ने मानसून त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया, लेकिन भाजपा ने उसका विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी जनता के सामने आ गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़