उत्तर प्रदेश के पार्टी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी भाजपा, इस आधार पर तय होगा 2024 चुनाव का टिकट

Modi nadda
ANI
अंकित सिंह । Sep 9 2022 8:16PM

टिकट बंटवारे के लिए 7 पॉइंट रखे गए हैं। इन 7 पॉइंट पर खड़े उतरने वाले नेताओं को ही पार्टी लोकसभा चुनाव में टिकट देगी। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए पार्टी संगठन और संघ की ओर से प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

कहते है कि उत्तर प्रदेश के रास्ते ही दिल्ली की कुर्सी पर कब्जा जमाया जा सकता है। 2014 और 2019 में अगर भाजपा को कामयाबी मिली तो उसमें बहुत बड़ा योगदान उत्तर प्रदेश का था। 2024 में भी इसी कामयाबी को पार्टी कहीं ना कहीं दोहराना चाह रही है। यही कारण है कि 2024 चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। वर्तमान में भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों के कुल 64 सांसद हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा को 62 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, 2014 के तुलना में 9 सीटों का नुकसान हुआ था। 2024 चुनाव को लेकर भाजपा रणनीति बनाने की शुरुआत कर दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी।

इसे भी पढ़ें: मायावती का आरोप, मदरसों के सर्वेक्षण के बहाने मुसलमानों को ‘आतंकित’ कर रही भाजपा

टिकट बंटवारे के लिए 7 पॉइंट रखे गए हैं। इन 7 पॉइंट पर खड़े उतरने वाले नेताओं को ही पार्टी लोकसभा चुनाव में टिकट देगी। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए पार्टी संगठन और संघ की ओर से प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पार्टी यह देखने की कोशिश कर रही है कि किस सांसद का जनता के बीच कैसा व्यवहार है। वह कितनी बार जनता के बीच गए हैं। उनकी अपने क्षेत्र में लोकप्रियता कितनी हैं और उन्होंने वहां काम कितना किया है। सांसद निधि के खर्च पर भी गौर किया जाएगा। इन तमाम बातों पर खड़े उतरने वाले नेताओं को ही 2024 में फिर से टिकट दिया जाएगा। खबर तो यह भी है कि राज्य के ज्यादातर नेताओं को पार्टी ने इस काम में लगा भी दिया है। 

इसे भी पढ़ें: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर चढ़कर शख्स ने जबरन छीना माइक

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लोकसभा का चुनाव जीते हैं। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ओर से कुछ इसी आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया था। खबर यह भी है कि कई सीटों पर भाजपा नए उम्मीदवारों को मौका दे सकती है। राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों पर भी 2024 के चुनाव में भगवा पार्टी दांव लगा सकती है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए भाजपा और संघ काी ओर से प्राइवेट कंपनियों की भी मदद ली जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही नेताओं का भविष्य तय होगा। रिपोर्ट सीधा पार्टी आलाकमान को जाएगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़