- |
- |
भाकयू नेता जसतेज सिंह संधू पर बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- फरवरी 23, 2021 08:51
- Like

पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल सिंह ने कहा हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय जसविंदर संधू के बड़े बेटे 45 वर्षीय किसान नेता पेहोवा के पास एक टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे, जब यह घटना हुई।
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन की हरियाणा इकाई के महासचिव जसतेज सिंह संधू सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर गोली चलाई। उस समय वह यहां प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल सिंह ने कहा हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय जसविंदर संधू के बड़े बेटे 45 वर्षीय किसान नेता पेहोवा के पास एक टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे, जब यह घटना हुई।
इसे भी पढ़ें: कृषि मंत्री के बयान पर राकेश टिकैत का पलटवार, कहा- भीड़ तो सत्ता परिवर्तन की सामर्थ्य रखती है
डीएसपी ने कहा कि दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया, जिसे वह खुद ही चला रहे थे, और उनमें से एक ने करीब से उन पर गोली चलाई, लेकिन गोली उनको नहीं लगी। उन्होंने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक टीम ने वाहन का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश में अब आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम जनजातीय विभाग हुआ
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 4, 2021 23:37
- Like

वही जनजातीय कार्य विभाग ने जनजातीय क्षेत्रों में 8 विकास कार्यों के लिये एक करोड़ 20 लाख रूपये की मंजूरी दी है। यह कार्य सीधी एवं उमरिया जिले में मंजूर किये गये हैं।
इसे भी पढ़ें: रायसेन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े
रायसेन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े
- नीलेन्द्र मिश्रा
- मार्च 4, 2021 23:21
- Like

वही गुरूवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन का मामला विपक्ष ने जोरशोर से उठाया। विपक्ष का आरोप है कि अधिकारियों और सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य पांच गुना बढ़ा, आज से मिलेंगे ऑफलाइन टिकिट
धनगर गायरी समाज ने जलाया सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला, मार्ग का नाम बदलने पर नाराजगी
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 4, 2021 23:00
- Like

जिसके चलते समाजजनों ने गुरूवार को पूरे मध्य प्रदेश के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर राज्यसभा सांसद सिंधिया पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पुलिसकर्मियों के बीच जलते पुतले को लेकर खींचतान हुई।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने जन्मदिन के एक दिन पहले की अपील, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

