औलाद नहीं हो रही थी तो जेठ और देवरों से कराया बहू का बलात्कार, घरवालों ने भी नहीं दिया साथ

sad women
Unsplash
निधि अविनाश । Jul 3 2022 3:08PM

महिला के साथ रेप करने वाले और कोई नहीं बल्कि खुद उसके जेठ और दो देवर है। महिला ने की शिकायत सुननकर एसएसपी ने तुरंत एक्शन लिया और कड़ी कारवाई करने के आदेश दिए। यह शर्मनाक मामला आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला के साथ बहुत ही शर्मनाक हरकत हुई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक खबर के मुताबिक, महिला ने पुलिस के सामने अपनी दर्दनाक कहानी सुनाते हुआ बताया कि उसके ससुरालवालों ने उसके साथ बलात्कार किया है। महिला के साथ रेप करने वाले और कोई नहीं बल्कि खुद उसके जेठ और दो देवर है। महिला ने की शिकायत सुननकर एसएसपी ने तुरंत एक्शन लिया और कड़ी कारवाई करने के आदेश दिए। यह शर्मनाक मामला आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला बचपन से अपनी मौसी के साथ रहती है, महिला की शादी 6 साल पहले शमशाबाद के रहने वाले शख्स से हुई। महिला ने बताया कि कुछ दिनों के अंदर मेरी बहन की शादी भी मेरे देवर से कर दी गई। शादी के एक साल बाद मेरी बहन और देवर का एक बेटा हुआ, लेकिन उसको कोई भी बच्चा नहीं हुआ। महिला ने बताया कि बहन के औलाद होने के बाद ससुराल वालों ने उसे ताने देना शुरू कर दिए। सास से लेकर पति और रिश्तेदार तक उसे ताने मारते। महिला ने बताया कि कुछ दिनों बाद मेरे सास-ससुर ने दूसपरे से संबंध बनाने की बात कही और कहा कि जेठ और दो देवरों से संबंध बनाओ। 

इसे भी पढ़ें: MVA का हर दांव फेल, सपा-AIMIM के कारण विपक्ष में फूट, स्पीकर चुनाव में जानिए किसने कहां दिए वोट

महिला ने आरोप लगाते हुआ कहा कि उसके देवर और जेठ हर रोज उसके साथ रेप करते। एक साल तक उसके साथ रेप होता रहा। इस बारे में जब पति से कहा तो उसने भी एक्शन लेने से इनकार कर दिया और यह कह डाला कि अगर किसी की मदद से औलाद हो जाए तो हर्ज ही क्या है। महिला ने आगे कहा कि अब ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ता जा रहा है जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत अपने घरवालों से की। इस पर घरवालों ने भी महिला का साथ नहीं दिया और उसे समझाने लगे। महिला ने बताया कि 22 जून को वह किसी तरह से ससुराल वालों से भाग कर मौसी के घर आ गई और अब उसके ससुराल वाले मौसी को तंग कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़