सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

cm yogi

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला।बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सपा विधायक इस्लाम के बरेली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराये बनाया गया था।

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली की भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के कथित तौर पर अवैध रूप से निर्मित पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त करा दिया। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सपा विधायक इस्लाम के बरेली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: कलयुगी मां! दो बच्चों की गला दबाकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई बेदर्द सजा

उन्होंने बताया कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराये बनाया गया था, इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था, मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने दो अप्रैल को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना की ओर से आयोजित अपने सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की थी। इस मामले में उनके खिलाफ चार अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़