Madhya Pradesh के बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के शावक का शव मिला

tiger cub
प्रतिरूप फोटो
ANI

प्रारंभिक जांच में मौत का संभावित कारण किसी अन्य जंगली जानवर से संघर्ष माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

 मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वन विभाग को प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि शावक की मौत किसी अन्य जंगली जानवर से संघर्ष के कारण हुई।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के ताला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत काथली बीट में मादा बाघ शावक का शव मिला। बांधवगढ़ के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि गश्ती दल को बुधवार को काठली बीट के आरएफ-331 डिब्बे में सात-आठ महीने की उम्र के शावक का शव मिला।

प्रारंभिक जांच में मौत का संभावित कारण किसी अन्य जंगली जानवर से संघर्ष माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

शव का पंचनामा तैयार कर स्थल को सुरक्षित किया गया। सभी कानूनी और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का नियमानुसार निपटान कर दिया गया। बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़