कोरोना वायरस से पीड़ित BJD विधायक उमाकांत सामंतराय अंत्येष्टि में हुए शामिल, मामला दर्ज

BJD MLA Umakanta Samantray

पुरी के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि मंत्री 17 दिन तक पृथक-वास में रहने के बाद अंत्येष्टि में शामिल हुए। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

पुरी। बीजद के विधायक उमाकांत सामंतराय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है क्योंकि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह पार्टी के नेता प्रदीप महारथी की अंत्येष्टि में शामिल हुए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ पुरी के सी बीच पुलिस थाने में शुक्रवार रात भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और महामारी रोग कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। स्कूल एवं सामूहिक शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास पर भी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके चार अक्टूबर को महारथी की अंत्येष्टि में शामिल होने का आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। 

इसे भी पढ़ें: देशभर में कोरोना संक्रमण के 73,272 नए मामले, 926 और मरीजों ने तोड़ा दम 

पुरी के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि मंत्री 17 दिन तक पृथक-वास में रहने के बाद अंत्येष्टि में शामिल हुए। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। जगन्नाथ सेना नाम के स्थानीय संगठन ने दास और सामंतराय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि कोविड-19 से पीड़ित होने के बावजूद वह अंत्येष्टि में शामिल हुए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़