महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

case-filed-against-bjp-leader-for-sexual-harassment-of-female-worker
[email protected] । Nov 5 2019 2:53PM

मुजफ्फरनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के सिलसिले में पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जिसके बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के सिलसिले में पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जिसके बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है।

इसे भी पढ़ें: EPF Scam मामले में UPPCL के पूर्व एमडी को गिरफ्तार कर लिया गया

उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जैन उसके घर में घुस आये और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने उसका विरोध किया तो जैन ने उसे धमकी दी।  जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504, 506 और 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़