देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच के मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के डीजीपी, मुख्य सचिव को तलब किया

Anil Deshmukh
प्रतिरूप फोटो

सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाए जाने के बाद देशमुख के खिलाफ आरोप सामने आए थे।

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे और मुख्य सचिव सीताराम कुंते को तलब किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच से संबंधित कुछ सवालों के जवाब देने के लिए बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सीईटी में भाग नहीं ले सके छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा होगी:मंत्री

सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाए जाने के बाद देशमुख के खिलाफ आरोप सामने आए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़