दिल्ली पर ‘पिछले दरवाजे’ से शासन करना चाहती है केंद्र सरकार: मनीष सिसोदिया

 Manish Sisodia

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह “पिछले दरवाजे” से राष्ट्रीय राजधानी पर शासन करने का प्रयास कर रही है। सिसोदिया ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसके तहत उप राज्यपाल को अधिक शक्तियां दी जाएंगी।

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह “पिछले दरवाजे” से राष्ट्रीय राजधानी पर शासन करने का प्रयास कर रही है। सिसोदिया ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसके तहत उप राज्यपाल को अधिक शक्तियां दी जाएंगी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक केंद्र ने, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार अधिनियम में संशोधन को बुधवार को मंजूरी दी।

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक 20 फरवरी को, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षता

इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह निर्णय “लोकतंत्र, संविधान और दिल्ली के नागरिकों की मर्जी के खिलाफ है।”

इसे भी पढ़ें: किशोर बियानी पर सेबी के बैन का असर RIL के साथ सौदे पर नहीं होगा: फ्यूचर रिटेल

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल में एक कानून पेश किया है जिससे दिल्ली की चुनी हुई सरकार से शक्ति छीन ली जाएगी और केंद्र द्वारा नियुक्त उप राज्यपाल को दे दी जाएगी। दिल्ली सरकार को अपने फैसले लेने की आजादी नहीं होगी। भाजपा दिल्ली पर पिछले दरवाजे से शासन करना चाहती है क्योंकि लोगों ने लगातार तीन चुनाव में उन्हें नहीं चुना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़