चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली ,पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई

Punjab Governor

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिसके घर में छत नहीं थी, आज वो सीएम बना। कांग्रेस ने एक गरीब को इतना बड़ा पद दिया है। राहुल गांधी गरीब लोगों के साथ खड़े हैं। मैं पंजाब के हर आम आदमी की तरफ से राहुल गांधी जी का और कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं। खुद को सीएम बनाए जाने को उन्होंने चमकौर साहिब की धरती की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों को नुमाइंदा हूं। अब पंजाब के लोगों को आगे लेकर जाना है।

चंडीगढ़ । पंजाब के राज्यपाल और यू.टी., चण्डीगढ़ के प्रशासक   बनवारीलाल पुरोहित ने आज  चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके स. सुखजिन्दर रंधावा और श्री ओ.पी. सोनी ने मंत्री के तौर पर शपथ ली।

इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, पंजाब मामलों के इंचार्ज हरीश रावत, हरीश चौधरी, अजय माकन, पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भट्ठल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा, सुखविन्दर सिंह डैनी और संगत सिंह गिलजियां, पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा के.पी. सिंह और पूर्व मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, रजिया सुल्ताना, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत, संसद मैंबर प्रताप सिंह बाजवा, पीपीसीसी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन महेन्दर सिंह के.पी., पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह के अलावा नये चुने गए मंत्रियों के पारिवारिक मैंबर भी उपस्थित थे।

पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान चन्नी चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने पंजाब में किसानों के सभी बकाया बिल माफ करने का एलान किया है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानों और खेती करने वालों को किसी तरह की आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा। वहीं खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया।

चरणजीत सिंह चन्नी   ने  कहा कि जिसके घर में छत नहीं थी, आज वो सीएम बना। कांग्रेस ने एक गरीब को इतना बड़ा पद दिया है। राहुल गांधी गरीब लोगों के साथ खड़े हैं। मैं पंजाब के हर आम आदमी की तरफ से राहुल गांधी जी का और कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं। खुद को सीएम बनाए जाने को उन्होंने चमकौर साहिब की धरती की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों को नुमाइंदा हूं। अब पंजाब के लोगों को आगे लेकर जाना है। कांग्रेस को मजबूत करना है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानी टूटती है तो पंजाब टूट जाएगा। किसानी है तभी देश है। पंजाब सरकार हर तरीके से किसानों के साथ खड़ी है। हम किसानों के लिए सब कुछ देने को तैयार हैं। बिना किसी लालच के साथ हम किसानों के साथ खड़े हुए हैं। किसानी डूबी तो हिंदुस्तान डूबेगा। 

चन्नी ने मांग की कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। उन्होंने साफ किया कि पंजाब में अगर कोई माफिया है तो उसका फैसला जल्दी हो जाएगा। उन्होंने साफ किया कि किसी भी गरीब का कनेक्शन इस लिए नहीं कटेगा कि वो बिल नहीं भरता है। अगर कटा है तो उसके सारे बिल माफ करके उसका कनेक्शन बहाल किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि ये पंजाब के लोगों की सरकार है, आम आदमी की सरकार है। मुझे पंजाब के लोगों के लिए बहुत सारे फैसले लेने हैं।

पूर्व सीएम के बारे में चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बहुत अच्छे इंसान है। उन्हें पानी का रखवाला भी कहते है। जो मुद्दे रह गए हैं, उनका समाधान निकाला जाएगा और उन्हें पूरा किया जाएगा। किसी के साथ कुछ गलत नहीं होगा। सब कुछ संविधान के मुताबिक होगा। उन्होंने हड़ताल पर गए सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और कहा कि कर्मचारियों के सभी मसले हल होंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि वे कट्टर कांग्रेसी परिवार से हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़