भगवान राम के लिए चेन्नई के कारीगरों ने बनाया 23 कैरेट सोने का धनुष, प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले किया जाएगा दान

Ram Mandir
प्रतिरूप फोटो
ANI

अयोध्या के अमावा राम मंदिर के ट्रस्टी शायन कुणाल ने कहा, 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला (भगवान राम) की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हम उन्हें भेंट करने के लिए सोने का धनुष और तीर बनवा रहे हैं।

लखनऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व भगवान राम को 23 कैरेट सोने का धनुष भेंट किया जाएगा। यह धनुष अयोध्या स्थित अमावा राम मंदिर द्वारा श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। अयोध्या के अमावा राम मंदिर के ट्रस्टी शायन कुणाल ने कहा, 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला (भगवान राम) की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हम उन्हें भेंट करने के लिए सोने का धनुष और तीर बनवा रहे हैं। 

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 19 जनवरी को यह दान कर दिया जाएगा। शायन कुणाल ने कहा, धनुष को वाल्मिकी रामायण में दिए गए वर्णन के अनुरूप बनाया गया है। इसमें विभिन्न तीरों का भी वर्णन है। पिछले 200 सालों से इस क्षेत्र में कार्यरत चेन्नई के कुशल कारीगर समुदाय के कारीगरों द्वारा इस धनुष को बनाया गया है। इस धनुष को बनाने में 23 कैरेट सोने का उपयोग किया गया है। 2.5 किलोग्राम वजनी धनुष को बनाने में लगभग 600-700 ग्राम सोने का उपयोग किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि धनुष बनाने में लगभग दो महीने का समय लगा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़