छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा के दौरान बालकनी गिरी, आठ लोग घायल

Bageshwar
प्रतिरूप फोटो
ANI

“ यह घटना नौगांव के रंगरेज मोहल्ले में उस समय घटी जब कुछ लोग बालकनी में खड़े होकर यात्रा देख रहे थे। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है।”

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार शाम को बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पद यात्रा के दौरान एक बालकनी गिरने से आठ लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब लोग शास्त्री की यात्रा देख रहे थे।

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर शास्त्री ने नौ दिवसीय ‘हिंदू एकता पद यात्रा’ निकाली है। छतरपुर के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने बताया, “ यह घटना नौगांव के रंगरेज मोहल्ले में उस समय घटी जब कुछ लोग बालकनी में खड़े होकर यात्रा देख रहे थे। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है।” उनके मुताबिक, नौगांव में 10 व जिला अस्पताल में पांच का इलाज किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़